
Sumit Appointed District Joint Secretary : मोगा। आम आदमी पार्टी ने समाजसेवी सुमित पुजाना को पंजाब स्टेट ट्रेडर्स कमीशन का जिला जॉइंट सेक्रेटरी नियुक्त किया है। विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने उनका मुंह मीठा करवाकर बधाई दी और उम्मीद जताई कि वह व्यापारियों व दुकानदारों की समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगे। सुमित पुजाना ने पार्टी नेतृत्व का आभार जताते हुए व्यापारिक वर्ग और प्रशासन के बीच बेहतर तालमेल बनाने को अपनी प्राथमिकता बताया।
इस अवसर पर मोगा की विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने सुमित पुजाना का मुंह मीठा करवाकर उनका स्वागत किया और उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी। विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने उम्मीद जताई कि सुमित पुजाना अपनी जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी और लगन के साथ निभाएंगे। साथ ही व्यापारियों और दुकानदारों की समस्याओं को संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाने तथा उनके समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
उन्होंने कहा कि व्यापारिक वर्ग शहर की अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा है और उनकी समस्याओं का समाधान करना जरूरी है। नवनियुक्त जिला जॉइंट सेक्रेटरी सुमित पुजाना ने आम आदमी पार्टी, विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा और जिला चेयरमैन संजीव नरूला का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी की ओर से उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाने का प्रयास करेंगे। वह पार्टी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर समाजसेवा के कार्यों में योगदान देते रहेंगे।
सुमित पुजाना ने कहा कि दुकानदारों और व्यापारियों को आने वाली समस्याओं को सुनना तथा उनके समाधान के लिए प्रयास करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। वह व्यापारिक वर्ग और प्रशासन के बीच बेहतर तालमेल बनाने के लिए भी काम करेंगे, ताकि दुकानदारों की समस्याओं को उचित मंच पर उठाया जा सके।
इस अवसर पर जिला चेयरमैन संजीव नरूला, काउंसलर देविंदर तिवाड़ी, राकेश सितारा, जतिंदर कुमार जस्सा, काउंसलर हैप्पी कानपुरिया, मनोज जैसवाल, पवन सेन सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। सभी ने सुमित पुजाना को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल की कामना की।
मेष: दिन शुभ रहेगा...