Site icon Dainik Savera Times

Punjab: पूर्व मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा के घर ED की रेड, सुबह 5 बजे टीम ने दी दबिश

Sunder Sham Arora ED raid

Sunder Sham Arora ED raid

Sunder Sham Arora ED raid: पंजाब के होशियारपुर में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा के घर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने दबिश दी है।

जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह करीब 5 बजे ईडी की टीमें उनके आवास पर पहुंचीं और जांच शुरू कर दी। इस दौरान सुंदर शाम अरोड़ा अपने घर के अंदर ही मौजूद थे। बताया जा रहा है कि तीन से चार गाड़ियों में सवार होकर केंद्रीय एजेंसियों के अधिकारी उनके आवास पर पहुंचे। अधिकारियों के साथ सुरक्षा के लिए सीआरपीएफ के जवान भी हैं।

ठिकानों पर पहले भी हुई है रेड
फिलहाल इस कार्रवाई को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। ईडी की टीम किस मामले में पहुंची है और क्या कार्रवाई की जा रही है, इसे लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है। एजेंसी की ओर से आधिकारिक बयान का इंतजार किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें- आंध्र प्रदेश पर मंडराया ‘Murasu’ का खतरा! 120 Kmph की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

 

गौरतलब है कि सुंदर शाम अरोड़ा के ठिकानों पर पहले भी जांच एजेंसियों की कार्रवाई हो चुकी है। पूर्व में उनके खिलाफ आयकर विभाग और विजिलेंस की जांच हो चुकी है। मंत्री पद पर रहते हुए उन पर कई मामलों में भ्रष्टाचार और घोटाले के गंभीर आरोप लगे थे।

पहले भी हो चुकी है गिरफ्तारी
एक चर्चित मामले में पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने सुंदर शाम अरोड़ा को विजिलेंस अधिकारी को 50 लाख रुपये की रिश्वत देने के आरोप में गिरफ्तार किया था। यह मामला अभी भी अदालत में विचाराधीन है। इसके अलावा भी उन पर कई अन्य आरोपों की जांच चल रही है।

ये भी पढ़ें- ODI सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा दोहरा झटका, ये दो बड़े खिलाड़ी हुए बाहर

 

होशियारपुर की सियासत में हलचल तेज
सोमवार सुबह हुई ईडी की इस रेड के बाद होशियारपुर की सियासत में हलचल तेज हो गई है। फिलहाल ईडी की टीम घर के अंदर दस्तावेजों की जांच कर रही है। सूत्रों का कहना है कि यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े किसी मामले में हो सकती है। हालांकि इस पूरे मामले में एजेंसी की ओर से आधिकारिक जानकारी सामने आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी।

Exit mobile version