Site icon Dainik Savera Times

लुधियाना पश्चिम उपचुनाव में AAP को समर्थन का सिलसिला लगातार जारी, सैकड़ों लोगों ने थामा पार्टी का दामन

लुधियाना Ludhiana West by-election: पंजाब के कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल व आप पंजाब के कार्यकारी अध्यक्ष अमनशेर सिंह शैरी कलसी की अगुवाई में पार्टी को बड़ी कामयाबी मिली है। विभिन्न दलों के सैंकड़ों लोगों ने रिवायती पार्टियों को अलविदा कहकर आम आदमी पार्टी का दामन थामा।

भारतीय जनता पार्टी के जिला कोऑर्डिनेटर व आईटी सैल लुधियाना के प्रमुख हरकीरत सिंह अरोड़ा, आईटी सैल के सदस्य मनदीप कुमार, मंडल इंचार्ज आईटी सैल-अखलेश कुमार, भाजपा के शक्ति केंद्र इंचार्ज रंजीत सिंह, सदस्य नेहा रानी व साजन संधू एवं आईटी सेल के सदस्य रोहित कुमार मिश्र ने आम आदमी पार्टी का दामन थामा।

वहीं कांग्रेस के जयदीप सिंह मंडेर व दलजीत सिंह बसंत, नैशनल स्टूडैंट यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) के रजत चौहान, मोनू राणा, शमशेर सिंह, अमन, रवि अरोड़ा, रोहित पॉल, अरु ण, जसप्रीत सिंह, अनमोल, सन्नी, रवदीप सरन, मनी, सैंडी गुज्जर और अजय मल्होत्ना पार्टी में शामिल हुए। आत्म नगर हलका की एनएसयूआई टीम के प्रभ रामगढ़िया, सैम, रौनी दुगरी, काकू, दिलप्रीत सिंह भी आप में शामिल हुए।

सभी नेताओं का मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल और आप पंजाब के कार्यकारी अध्यक्ष अमनशेर सिंह शैरी कलसी ने औपचारिक तौर पर पार्टी में शामिल कराया और उनका आप परिवार में स्वागत किया। उपस्थिति को संबोधित करते हुए शैरी कलसी ने कहा कि लुधियाना में दिन-प्रतिदिन आम आदमी पार्टी का परिवार बढ़ रहा है। आने वाले समय में विरोधी पार्टियों के और बड़े नेता भी आप में नजर आएंगे। आम आदमी पार्टी काम की राजनीति व जनकल्याण के लिए जानी जाती है। आप सरकार द्वारा पिछले तीन वर्षो में किए गए कामों से लोग बेहद प्रभावित हैं।

Exit mobile version