चंडीगढ़: पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या से जुड़े मामले में एक अहम अपडेट सामने आया है। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने इस केस में गिरफ्तार दो आरोपियों को जमानत दे दी है।
मिली जानकारी के अनुसार, अदालत ने आरोपी पवन बिश्नोई और जगतार सिंह को सशर्त जमानत प्रदान की है। इस मामले की सुनवाई करने वाली पीठ में न्यायमूर्ति विक्रम नाथ और न्यायमूर्ति संदीप मेहता शामिल थे। सुनवाई के दौरान अदालत ने मामले के विभिन्न पहलुओं पर विचार करने के बाद दोनों आरोपियों की जमानत याचिका को मंजूरी दी। हालांकि, कोर्ट ने जमानत देते समय कुछ शर्तें भी लागू की हैं, जिनका पालन करना आरोपियों के लिए अनिवार्य होगा।
ये भी पढ़ें:
29 मई 2022 को की थी मूसेवाला की हत्या
गौरतलब है कि 29 मई 2022 को पंजाब के मानसा जिले में दिनदहाड़े सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना ने पूरे देश में सनसनी फैला दी थी और मामले की जांच में कई आरोपियों की गिरफ्तारी हुई थी।

