Site icon Dainik Savera Times

मोगा के 77 स्कूलों तक पहुंचा ‘सुरक्षित बचपन अभियान’, पहला चरण सफल; 11 नवंबर से शुरू होगा दूसरा चरण

surakshit bachpan abhiyan reaches 77 schools in Moga

surakshit bachpan abhiyan reaches 77 schools in Moga

मोगा: दिनांक 27.10.2026 को मोगा के सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल से मिस नीलम अरोड़ा, जिला एवं सत्र न्यायाधीश-कम-चेयरपर्सन, जिला कानूनी सेवाएं प्राधिकरण, मोगा द्वारा राष्ट्रीय कानूनी सेवाएं प्राधिकरण की ओर से बच्चों के अधिकारों की रक्षा करने, उन्हें सुरक्षित वातावरण प्रदान करने तथा बाल शोषण के विरुद्ध जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से शुरू किए गए विशेष अभियान ‘सुरक्षित बचपन अभियान’ का शुभारंभ किया गया था। इस अभियान का पहला चरण 31.10.2026 तक सफलतापूर्वक संपन्न हो गया है।

मिस नीलम अरोड़ा, जिला एवं सत्र न्यायाधीश-कम-सचिव, जिला कानूनी सेवाएं प्राधिकरण, मोगा ने इस अभियान के पहले चरण के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इस चरण के अंतर्गत जिला कानूनी सेवाएं प्राधिकरण, मोगा द्वारा जिला मोगा के 77 विभिन्न स्कूलों में जागरूकता सेमिनार आयोजित किए गए तथा हेल्प डेस्क स्थापित किए गए। इस अभियान के दौरान विभिन्न स्कूलों में पेंटिंग, ड्राइंग एवं निबंध प्रतियोगिताओं के साथ-साथ नुक्कड़ नाटकों का भी आयोजन किया गया। इसके अतिरिक्त जागरूकता रैलियां भी निकाली गईं।

अभियान के दौरान न्यायाधीशों एवं अन्य वक्ताओं ने पॉक्सो अधिनियम, 2012 तथा अभियान के छह विभिन्न उप-विषयों के बारे में विशेष जानकारी दी। ये उप-विषय “मेरा बचपन – मेरा अधिकार”, “कानून जानो – बचपन बचाओ”, “सुरक्षित क्लिक – सुरक्षित बचपन”, “बोलो – बताओ – बचाओ”, “न बाल विवाह – न बाल शोषण”, “जागरूक बचपन – सशक्त भारत” इसके अलावा विद्यार्थियों को उनकी सुरक्षा एवं तत्काल सहायता के लिए चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098, साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 तथा नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 के बारे में भी जागरूक किया गया।

अभियान के दौरान बच्चों को यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो अधिनियम), 2012 के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि यह कानून 18 वर्ष से कम आयु के सभी बच्चों को यौन अपराधों से सुरक्षा प्रदान करने में मदद करता है। मिस नीलम अरोड़ा ने अभियान के दूसरे चरण के बारे में भी विशेष जानकारी साझा करते हुए बताया कि इस अभियान का दूसरा चरण 11 नवंबर, 2026 से शुरू होकर नवंबर, 2027 तक पूरे वर्ष जारी रहेगा। इस चरण के दौरान भी अभियान के निर्धारित उद्देश्यों को पूरा करने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे। इसके तहत बच्चों के अधिकारों की रक्षा करने, उन्हें सुरक्षित वातावरण उपलब्ध करवाने तथा बाल शोषण के विरुद्ध जागरूकता पैदा करने के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

📍 Location: मोगा

Exit mobile version