Site icon Dainik Savera Times

BSF और पंजाब पुलिस द्वारा अमृतसर में संदिग्ध नशीले पदार्थों से भरी बोतल बरामद

अमृतसर : बीएसएफ और पंजाब पुलिस के संयुक्त प्रयासों से तस्करों की एक और नापाक कोशिश नाकाम हुई है। सीमा पर तैनात सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने बीते दिन लगभग 9 बजे गांव रोरनवाला, अमृतसर के पास के क्षेत्र में पाकिस्तान से भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने वाली एक संदिग्ध उड़ने वाली वस्तु (ड्रोन) की आवाज़ सुनी। सैनिकों ने ड्रोन को रोकने का प्रयास किया। जिसके बाद 22 अगस्त की सुबह बीएसएफ ने पंजाब पुलिस के साथ एक संयुक्त तलाशी अभियान चलाया। क्षेत्र की तलाशी के दौरान, सैनिकों ने गांव रोरनवाला, अमृतसर के पास खेत से काले रंग के चिपकने वाले टेप में लिपटी संदिग्ध प्रतिबंधित वस्तु हेरोइन (कुल वजन – 450 ग्राम) से भरी 1 छोटी बोतल बरामद की।

Exit mobile version