Site icon Dainik Savera Times

Punjab News: सस्पेंडेड DIG भुल्लर की बढ़ीं मुश्किलें, ED ने 11 ठिकानों पर की छापेमारी

DIG Harcharan Singh Bhullar

DIG Harcharan Singh Bhullar

पंजाब डेस्क: भ्रष्टाचार के गंभीर मामले में गिरफ्तार और निलंबित पंजाब पुलिस के DIG हरचरण सिंह भुल्लर की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। अब प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने भी मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए उनके खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग की जांच तेज कर दी है।

सूत्रों के मुताबिक, प्रवर्तन निदेशालय ने आज, सोमवार को भुल्लर के चंडीगढ़ स्थित आवास सहित कुल 11 स्थानों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई Prevention of Money Laundering Act 2002 के तहत की जा रही है।

11 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी

ईडी की टीमों ने चंडीगढ़ में 2, लुधियाना में 5, पटियाला में 2, नाभा में 1 और जालंधर में 1 स्थान पर तलाशी अभियान चलाया। ये सभी ठिकाने आरोपी, उसके सहयोगियों और कथित बिनामी संपत्तियों से जुड़े बताए जा रहे हैं।

एजेंसी का उद्देश्य कथित अपराध से अर्जित संपत्ति का पता लगाना, बिनामी संपत्तियों की पहचान करना और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े सबूत जुटाना है। फिलहाल जांच जारी है।

पहले CBI ने की थी बड़ी बरामदगी

इससे पहले Central Bureau of Investigation (CBI) की छापेमारी में भुल्लर के चंडीगढ़ स्थित घर और फार्महाउस से भारी मात्रा में नकदी और कीमती सामान बरामद हुआ था।

बरामद सामान में करीब ₹7.36 करोड़ नकद, 2.5 किलोग्राम सोना, लगभग ₹2.32 करोड़ के चांदी के आभूषण, 26 लग्जरी घड़ियां (रोलेक्स और राडो जैसे ब्रांड) शामिल थे।

इसके अलावा 50 से अधिक संपत्तियों के दस्तावेज, मर्सिडीज और ऑडी जैसी लग्जरी कारें, चार हथियार और 108 बोतल विदेशी शराब भी जब्त की गई थी।

ये भी पढ़ें…

आगे और बड़े खुलासों की संभावना

25 अप्रैल को चंडीगढ़ की एक विशेष अदालत ने सीबीआई को अज्ञात सरकारी अधिकारियों और बिचौलियों के खिलाफ नई प्रारंभिक जांच की अनुमति दी थी। इस जांच के दायरे में पंजाब के कई वरिष्ठ आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के भी आने की संभावना जताई जा रही है। जांच एजेंसियों को एक डायरी और डिजिटल सबूत भी मिले हैं, जो एक संगठित भ्रष्टाचार नेटवर्क की ओर इशारा करते हैं।

Exit mobile version