Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

जालंधर रेलवे स्टेशन के नजदीक होटल के कमरे में युवती की संदिग्ध मौत

August 11, 2026

जालंधर रेलवे स्टेशन के नजदीक होटल के कमरे में युवती की संदिग्ध मौत

जालंधर : सिटी रेलवे स्टेशन के नजदीक स्थित एक होटल में 20 वर्षीय युवती का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही थाना नंबर 3 की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। शुरुआती जांच में मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है, जिसके चलते पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान लुधियाना निवासी योतिका के रूप में हुई है, जो पिछले दो दिनों से होटल के कमरा नंबर 102 में ठहरी हुई थी। सोमवार सुबह करीब 7 बजे जब होटल स्टाफ नियमित जांच के लिए कमरे के पास पहुंचा तो दरवाजा अंदर से बंद था।

काफी देर तक कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर होटल प्रबंधन ने दरवाजा खुलवाया, जहां युवती को मृत अवस्था में पाया गया। घटना के बाद होटल में हड़कंप मच गया और कर्मचारियों में दहशत का माहौल बन गया। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर फॉरैंसिक जांच के लिए साक्ष्य जुटाए और कमरे को सील कर दिया। कमरे की स्थिति अस्त-व्यस्त पाई गई, जिससे किसी प्रकार के संघर्ष या संदिग्ध गतिविधि की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता। जांच के दौरान यह भी सामने आया है कि ‘चिंटू’ उर्फ ‘विशु’ नामक एक युवक पिछले दो दिनों से युवती से मिलने होटल आ रहा था।

होटल के रिकॉर्ड और स्टाफ के बयान के अनुसार, उक्त युवक प्रतिदिन 2 से 3 घंटे तक कमरे में रुकता था और फिर चला जाता था। घटना के बाद से वह युवक लापता बताया जा रहा है, जिसकी तलाश में पुलिस टीम जुट गई है। मौके से पुलिस को एक लाल रंग का खाली सूटकेस भी बरामद हुआ है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि सूटकेस किसका है और इसका मामले से क्या संबंध है। इसके अलावा, होटल के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि युवती की गतिविधियों और संदिग्ध युवक की आवाजाही का पूरा ब्यौरा जुटाया जा सके।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें