Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

मोगा में ‘स्वच्छ अभियान पंजाब’ के तहत सफाई अभियान तेज

September 3, 2026

मोगा में ‘स्वच्छ अभियान पंजाब’ के तहत सफाई अभियान तेज

‘Swachh Abhiyan Punjab’ campaign intensified : मोगा। शहर को स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ बनाने के उद्देश्य से ‘स्वच्छ अभियान पंजाब’ के तहत मोगा में विशेष सफाई अभियान जारी है। मेयर विनयपाल कौर की अगुवाई में गुरुवार को शहर के विभिन्न इलाकों में सफाई कर सड़कों, गलियों, नालियों और सार्वजनिक स्थानों से कूड़ा-कचरा हटाया गया।

मेयर ने शहरवासियों से सफाई व्यवस्था बनाए रखने और कूड़ा निर्धारित स्थान पर डालने की अपील करते हुए कहा कि स्वच्छ मोगा बनाने के लिए हर नागरिक की भागीदारी जरूरी है। इस दौरान जगह-जगह जमा कूड़ा-कचरा हटाकर आसपास के क्षेत्रों को साफ-सुथरा बनाया गया। सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक सफाई कार्य भी करवाए गए। इस अवसर पर मेयर विनयपाल कौर ने कहा कि ‘स्वच्छ अभियान पंजाब’ पंजाब सरकार की महत्वपूर्ण पहल है, जिसके माध्यम से प्रदेश के शहरों एवं कस्बों में सफाई व्यवस्था को मजबूत करने के साथ-साथ लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मोगा में भी इस अभियान के तहत नियमित रूप से सफाई कार्य करवाए जा रहे हैं, ताकि शहर को स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ बनाया जा सके।

उन्होंने कहा कि केवल सरकारी स्तर पर किए जा रहे प्रयासों से ही शहर को पूरी तरह स्वच्छ नहीं बनाया जा सकता, बल्कि इसमें प्रत्येक नागरिक की भागीदारी जरूरी है। उन्होंने शहरवासियों से अपील की कि वे ‘स्वच्छ अभियान पंजाब’ को जन आंदोलन बनाने के लिए नगर निगम और सफाई कर्मचारियों का पूर्ण सहयोग करें। मेयर ने नागरिकों से अपने घर, दुकान, व्यापारिक प्रतिष्ठान तथा आसपास के क्षेत्र को साफ रखने का संकल्प लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि कूड़ा इधर-उधर फेंकने के बजाय उसे निर्धारित स्थान पर ही डाला जाए, ताकि शहर की सफाई व्यवस्था बनी रहे और मोगा को स्वच्छ एवं सुंदर शहर बनाने के लक्ष्य को हासिल किया जा सके।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें