Site icon Dainik Savera Times

फिर विवादों में आया Sweety Juice Bar, बिच्छू के बाद अब निकला कॉकरोच

जालंधर के माईं हीरा गेट स्थित स्वीटी जूस बार एक बार फिर से विवादों में घिर गया है। दरअसल आज वैभव नामक युवक जूस बार से बीमार दादी के लिए जूस लेने के लिए आया था। इस दौरान वह स्वीटी जूस बार के कर्मी ने जूस के साथ नमक का पैकेट दिया। जब वैभव ने नमक का पैकेट देखा तो वह हैरान रह गया। नमक के पैकेट के अंदर से कॉकरोच दिखा। इस दौरान उसने दुकान मालिक से बात की तो दुकानदार ने भले ही इस मामले को लेकर गलती मानी, लेकिन दुकान मालिक ने कहा कि कॉकरोच उड़कर आ गया होगा।

हैरानी वाली बात यह है कि इसी दुकान के अंदर से खाने की चीजों में क्यों कीड़े मकोड़े निकलते है। पिछली बार भी एक महिला ने न्यूडल्स में बिच्छू निकलने को लेकर हंगामा किया था। उस दौरान स्वीटी जूस बार के समर्थक आए लोग कह रहे थे कि हो सकता है महिला द्वारा शरारत की गई हो, लेकिन अब उक्त लोग क्या कहेंगे?

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक स्वीटी जूस बार के मालिक के बाद फास्टफूड का लाइसेंस भी नहीं है। वहीं दूसरी ओर ग्राहकों के साथ दुकानदार द्वारा लापरवाही बरतने का मामला एक माह में दूसरी बार सामने आ चुका है। ऐसे में देखना यह है कि क्या फूड विभाग उक्त दुकानदार पर सख्ती से कोई कार्रवाई करेंगा या उक्त दुकानदार द्वारा ऐसे ही लापरवाही के साथ ग्राहकों को खाने और पीने का सामान परोसकर जाएगा और बाद में गलती मानकर मामला ठंडे बस्ते में ढाल दिया जाएगा।

Exit mobile version