Last Updated: October 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

दुकानदार पर हमले को लेकर AAP सरकार घिरी

October 22, 2026

दुकानदार पर हमले को लेकर AAP सरकार घिरी

Swet Malik Slams AAP Government Over Law and Order : अमृतसर। पंजाब भाजपा के वरिष्ठ नेता श्वेत मलिक ने आम आदमी पार्टी सरकार पर कानून-व्यवस्था को लेकर तीखा हमला बोला है।

अमृतसर में दुकानदार पर हुए कथित जानलेवा हमले का हवाला देते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के शासन में विधायक, उनके पीए और पार्टी कार्यकर्ता आम लोगों पर रौब झाड़ रहे हैं। मलिक ने नाभा, फगवाड़ा और लुधियाना की घटनाओं का जिक्र करते हुए सरकार को घेरा और कहा कि पंजाब की जनता अब कथित गुंडाराज बर्दाश्त नहीं करेगी।

ये गुंडे आम जनता को सरेआम मार रहे हैं। अमृतसर में आज सामने आए ताजा मामले ने इस बात पर मुहर लगा दी है। श्वेत मलिक ने कहा कि अमृतसर ईस्ट की आप विधायक जीवनज्योत कौर के पीए मनिंदर सिंह और उसके साथियों ने एक दुकानदार अश्वनी कुमार पर बाजार में घेर कर जानलेवा हमला किया। दुकानदार के पेट पर तेजधार हथियार किरच से वार किए गए जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। उन्होंने कहा कि यह कोई पहला मामला नहीं है। पिछले कुछ हफ्तों में ही पूरे पंजाब में ऐसी घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं।

नाभा में आप विधायक गुरदेव देव मान का सरेआम एक युवक को पीटते हुए वीडियो वायरल हुआ। फगवाड़ा में आप नेता गुरसिमरन सिंह पर अकाली दल के युवा नेता को उसकी हवेली में घुसकर पीटने का मामला दर्ज हुआ क्योंकि उसने आप में शामिल होने से इनकार कर दिया था। इसी तरह लुधियाना में आप विधायक राजिंदर कौर छीना पर एक टिप्पर चालक को थप्पड़ मारने का आरोप लगा। श्वेत मलिक ने कहा कि भगवंत मान सरकार में विधायक से लेकर उनका पीए और कार्यकर्ता तक आम लोगों पर रौब झाड़ रहे हैं।

पंजाब की जनता ने आम आदमी समझकर इन्हें सत्ता सौंपी थी लेकिन आज ये राज्य की आम जनता को पीट रहे हैं। यह बेहद शर्मनाक है और पंजाब इस गुंडाराज को अब और बर्दाश्त नहीं करेगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें