Site icon Dainik Savera Times

SYL नहर से पांच साल की बच्ची का शव हुआ बरामद

कुरुक्षेत्र: किरमिच गांव में SYL नहर से पांच साल की बच्ची का शव बरामद हुआ।शव 10 दिन पुराना लग रहा है। शव नहर में कबाड़ के बीच फंसा हुआ था। शव को कुत्तों और जलीय जीवों ने नोच रखा था। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक गोताखोर मामू को नहर में कबाड़ के बीच करीब पांच साल की बच्ची का शव फंसा होने की सूचना मिली थी। सूचना पाकर गोताखोर मामू और पुलिस मौके पर पहुंचे तथा शव को बाहर निकाला। बच्ची की गर्दन और बाजुओं को जलीय जीव और कुत्तों ने नोच रखा था। बच्ची ने काले रंग का लोअर और आसमानी रंग की टी-शर्ट पहन रखी थी। पुलिस ने मौके पर शव की शिनाख्त का प्रयास किया, मगर शिनाख्त नहीं हो पाई।

Exit mobile version