अमृतसर: नगर निगम अमृतसर और पुलिस विभाग द्वारा ड्रग तस्कर भाइयों की प्रॉपर्टी पर कार्रवाई की गई है। स्टेशन बी डिवीजन के अधिकार क्षेत्र में गली नंबर 4, कोट आत्मा राम, सुल्तानविंड रोड, अमृतसर में जाने-माने ड्रग तस्कर भाइयों की गैर-कानूनी तरीके से बनाई गई प्रॉपर्टी गिरा दी।
इस दौरान अमन और कानून व्यवस्था को कायम रखने के लिए भारी पुलिस बल मौजूद रहा। पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और चल रही कार्रवाई का जायजा लिया। यह प्रॉपर्टी कुलजीत सिंह उर्फ हैप्पी पैंचर और जतिंदर सिंह उर्फसोनू पुत्र तरलोचन सिंह की है जो हाउस नंबर 258, गली नंबर 4, कोट आत्मा राम, सुल्तानविंड रोड, अमृतसर के रहने वाले हैं।
दोनों भाई हैं और ड्रग तस्करी की गतिविधियों में सक्रिय रूप से शामिल रहे हैं। उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कई मामले दर्ज हैं। इस समय दोनों भाई नशा तस्करी के मामलों में जेल में बंद है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...