Last Updated: October 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

Chandigarh में देर रात पलटा Diesel से भरा Tanker, Police के सामने ही मची Diesel की लूट

November 6, 2023

Chandigarh में देर रात पलटा Diesel से भरा Tanker, Police के सामने ही मची Diesel की लूट

चंडीगढ़: चंडीगढ़ में देर रात डीजल से भरा हुआ एक टैंकर पलट गया। यह घटना सेक्टर 20-21 चौक पर हुई है। तेल टैंकर से डीजल भरा था। इसको देखकर लोगों के अंदर बाल्टी, बोतल और प्लास्टिक के ड्रम में डीजल भरने की होड़ मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस पीसीआर की टीम भी लोगों को इस लूट से नहीं रोक पाई। हालांकि पुलिस ने आने जाने वाले वाहनों के लिए यह रास्ता बंद कर दिया था। यह घटना रात करीब 10:30 – 11:00 बजे की बताई जा रही है। सूचना के बाद पुलिस पीसीआर की टीम मौके पर पहुंच गई थी।

टैंकर को सीधा करने के लिए पुलिस ने जेसीबी बुलाई थी, लेकिन जेसीबी करीब 2 घंटे बाद 12:30 बजे मौके पर पहुंची। उसके बाद इस टैंकर को सीधा करके रास्ता खाली करवाया गया और यातायात को शुरू किया। डीजल सड़क पर फैल रहा था, फिर भी डिजास्टर मैनेजमेंट की टीम रात मौके पर नहीं पहुंची। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि टैंकर जब सेक्टर 20-21 के चौक पर पहुंचा तो उसके सामने अचानक से एक कार आ गई। इस कार को बचाने के लिए टैंकर चालक ने ब्रेक लगा दिए। उसके बाद टैंकर अनियंत्रित हो गया और पलट गया। कार चालक कोई महिला बताई जा रही है। टैंकर चालक भी मौके से फरार है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें