Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Taranjit Singh Sandhu join BJP : तरनजीत सिंह संधू भाजपा में शामिल, अमृतसर संसदीय सीट से लड़ सकतें हैं चुनाव!

March 19, 2024

Taranjit Singh Sandhu join BJP : तरनजीत सिंह संधू भाजपा में शामिल, अमृतसर संसदीय सीट से लड़ सकतें हैं चुनाव!

Taranjit Singh Sandhu join BJP: चंडीगढ़/अमृतसर। अमरीका में भारत के राजदूत रह चुके तरनजीत सिंह संधू औपचारिक रुप से भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। वह पंजाब की अमृतसर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। प्रख्यात पूर्व राजनयिक फरवरी माह में अपने पैतृक स्थान अमृतसर लौट आए हैं। वह लगातार समाज के सभी वर्गो से मिल कर अपनी सियासी जमीन तैयार करने का अथक प्रयास कर रहे हैं। अमेरिका में भारत के राजदूत के रूप में बेहद सफल कार्यकाल के बाद वह 35 साल की विदेश सेवा समाप्त कर नए सिरे से राजनीतिक पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं।

नई दिल्ली में आज भाजपा महासचिव तरुण चुघ और विनोद तावड़े ने उन्हें भाजपा में शामिल करवाया जबकि वरिष्ठ नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने पार्टी में उनका स्वागत किया। तरणजीत सिंह संधू के पिता बिशन सिंह समुंद्री अमृतसर के खालसा कालेज के प्रिंसीपल और इसके बाद गुरु नानक देव युनिवर्सिटी के संस्थापक कुलपति रहे हैं। उन्होंने ओहियो स्टेट यूनिवर्सिटी में शिक्षा ग्रहण की लेकिन अमृतसर लौट आए। तरणजीत सिंह की मां सरकारी महिला कालेज की प्रिंसीपल रही और उन्होंने भी विदेश में पढ़ाई की थी। अमृतसर से लगातार दो चुनाव हार चुकी भाजपा ने इस बार तरणजीत सिंह को मैदान में उतार दिया है।

सन 2014 में कांग्रेस के कैप्टन अमरिंदर सिंह ने दिग्गज भाजपा नेता अरुण जेतली के मात दी जबकि 2019 में भाजपा ने यहां से विदेश सेवा में कार्यरत रहे हरदीप सिंह पुरी को मैदान में उतारा था लेकिन उन्हें कांग्रेस के गुरदीप सिंह औजला ने मात दी थी। हरदीप पुरी यूनाइटेड नेशन में भारत के स्थायी सदस्य रहे और वह यूएन सिक्योरिटी काउंसिल में काउंटर टेरोरिज्म कमेटी के चेयरमैन रह चुके हैं। भाजपा अमृतसर में अपने कॉडर से किसी बड़े नेता को तैयार नहीं कर सकी इस वजह से हर बार उन्हें नया चेहरा लोगों के सामने पेश करना पड़ रहा है। इससे पहले 2004 से 2014 तक यह सीट भाजपा के कब्जे में थी और नजवोत सिंह सिद्धू यहां से सांसद रहे हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें