Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

तरनतारन उपचुनाव में नया मोड़: आजाद उम्मीदवार के नाम की हुई घोषणा

August 22, 2025

तरनतारन उपचुनाव में नया मोड़: आजाद उम्मीदवार के नाम की हुई घोषणा

तरनतारन: पंजाब की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। तरनतारन विधानसभा में उपचुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां चरम पर हैं। आम आदमी पार्टी के विधायक डॉ. कश्मीर सिंह सोहल के आकस्मिक निधन के बाद हो रहे इस उपचुनाव को राजनीतिक विश्लेषक ‘पंजाब की हॉट सीट’ बता रहे हैं।

इस बार मुकाबला खास इसलिए हो गया है क्योंकि मैदान में एक चौंकाने वाला नाम सामने आया है बीबा अमृत कौर मलोआ, जिन्होंने आज़ाद उम्मीदवार के तौर पर ताल ठोकने का ऐलान किया है। बीबा अमृत कौर मलोआ कोई आम नाम नहीं हैं; वह पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के आरोपी बेअंत सिंह और पूर्व सांसद बीबी बिमल कौर खालसा की बेटी हैं।

सभी दलों ने कस ली कमर

तरनतारन उपचुनाव ने सभी प्रमुख दलों को सक्रिय कर दिया है। शिरोमणि अकाली दल ने अपनी रणनीति में तेजी दिखाते हुए सबसे पहले अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। पार्टी ने प्रिंसिपल सुखविंदर कौर रंधावा को टिकट देकर सिख और ग्रामीण वोटबैंक पर पकड़ मजबूत करने का दांव चला है।

भारतीय जनता पार्टी ने भी अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं और जिला अध्यक्ष हरजीत सिंह संधू को मैदान में उतारा है। पार्टी स्थानीय संगठन को सक्रिय कर व्यापक जनसंपर्क अभियान में जुट गई है।

आप और कांग्रेस की रणनीति पर टिकी निगाहें

वहीं, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने अब तक अपने पत्ते नहीं खोले हैं, लेकिन दोनों दलों की अंदरूनी बैठकों का दौर जारी है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि आने वाले कुछ दिनों में इन पार्टियों की तरफ से भी बड़े नामों की घोषणा हो सकती है, जिससे मुकाबला और भी दिलचस्प हो जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें