Site icon Dainik Savera Times

तरनतारन: बीएसएफ व पंजाब पुलिस ने सीमा क्षेत्र में ड्रोन बरामद किया

तरनतारन। सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने तरनतारन जिले के सीमा क्षेत्र में एक ड्रोन बरामद किया। सीमा सुरक्षा बल और पंजाब पुलिस के संयुक्त अभियान में ड्रोन बरामद किया गया। कल बीएसएफ की खुफिया शाखा से तरनतारन जिले के सीमा क्षेत्र में ड्रोन की मौजूदगी की सूचना के आधार पर बीएसएफ और पंजाब पुलिस ने संयुक्त तलाशी अभियान चलाया। जिसके बाद संदिग्ध क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया गया। तलाशी अभियान के दौरान सुबह करीब 11:50 बजे जवानों ने तरनतारन जिले के पल्लोपाटी गांव से सटे एक खेत से 01 ड्रोन को सफलतापूर्वक बरामद किया।

बरामद ड्रोन की पहचान चीन निर्मित डीजेआई माविक 3 क्लासिक के रूप में की गई है। विश्वसनीय सूचना और बीएसएफ और पंजाब पुलिस के समन्वित प्रयासों से सीमा पार से भेजे गए एक और अवैध ड्रोन को सफलतापूर्वक बरामद किया गया

Exit mobile version