Site icon Dainik Savera Times

पंजाब में कल छुट्टी का ऐलान, स्कूल-कॉलेज और दफ्तर रहेंगे बंद, जानें क्या है वजह

Punjab Holiday News

Punjab Holiday News

Holiday News: पंजाब के तरनतारन जिले में कल यानी 11 नवंबर को अवकाश घोषित किया गया है। बता दें कि जिला प्रशासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार, तरनतारन विधानसभा क्षेत्र में होने वाले उपचुनाव के चलते यह छुट्टी रखी गई है। उपचुनाव के दौरान मतदान प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए यह निर्णय लिया गया है ताकि सरकारी कर्मचारी और क्षेत्र के नागरिक मतदान में सक्रिय रूप से भाग ले सकें।

जिला मजिस्ट्रेट राहुल ने आदेश जारी करते हुए बताया कि उपचुनाव को ध्यान में रखते हुए जिले के सभी सरकारी और गैर-सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान, बैंक, औद्योगिक इकाइयाँ, व्यापारिक प्रतिष्ठान, फैक्ट्रियाँ और दुकानें 11 नवंबर को बंद रहेंगी। प्रशासन का कहना है कि यह अवकाश केवल तरनतारन विधानसभा क्षेत्र में लागू रहेगा, जबकि जिले के अन्य हिस्सों में सामान्य कार्यदिवस रहेगा।

डीसी कार्यालय की ओर से यह भी स्पष्ट किया गया है कि छुट्टी का उद्देश्य मतदान में अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करना है। मतदाताओं को बिना किसी कार्यगत दबाव के अपने मताधिकार का प्रयोग करने का अवसर प्रदान किया जाएगा।

गौरतलब है कि तरनतारन उपचुनाव के लिए 11 नवंबर को मतदान होगा और मतगणना 14 नवंबर को की जाएगी। जिला प्रशासन ने चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर विशेष तैयारियाँ की हैं ताकि मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण और निष्पक्ष रूप से पूरी की जा सके।

Exit mobile version