Site icon Dainik Savera Times

विदेशी गैंगस्टरों के लिए काम करने वाले 2 बदमाशों का हुआ एनकाउंटर

Tarn Taran Encounter : तरनतारन जिले के नौशहरा पन्नुआ गांव में पुलिस और गैंगस्टरों के बीच मुठभेड़ में दो अपराधी घायल हो गए। उनकी पहचान महकप्रीत सिंह और युवी के रूप में हुई है। दोनों गैंगस्टर विदेश में रहकर सतनाम सत्ता और जैसल के लिए काम कर रहे थे।

पुलिस ने घटनास्थल से पिस्तौल बरामद की है। जानकारी के अनुसार ये अपराधी फिरौती वसूलने वाले गिरोह के लिए काम कर रहे थे और पंजाब में आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दे रहे थे। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया है तथा मामले की जांच जारी है।

Exit mobile version