पंजाब डेस्क: तरनतारन जिले में आज पंजाब पुलिस द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई है। जिसमें पुलिस और बदमाशों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई। इस ऑपरेशन में चार संदिग्ध गैंगस्टर गोली लगने से घायल हो गए हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत पर नजर रखी जा रही है।
तरनतारन के एसएसपी ने पुलिस टीम सहित मौके पर पहुँच कर जायजा ले रहे हैं। बताया जा रहा है कि घायल गैंगस्टर विदेश में बैठे कुख्यात गैंगस्टर प्रभ दासबल के गुर्गे हैं।
ये भी पढ़ें: भारत की ऐतिहासिक जीत: कप्तान सूर्यकुमार यादव के खास जश्न ने जीता लोगों का दिल

