Site icon Dainik Savera Times

तरनतारन की SSP Ravjot Kaur Grewal सस्पेंड, अमृतसर पुलिस आयुक्त को मिला चार्ज

तरनतारन: भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने तरनतारन की पुलिस प्रशासन में बड़ी कार्रवाई करते हुए एसएसपी डॉ. रवजोत कौर ग्रेवाल को तत्काल निलंबित करने का आदेश जारी किया है। यह कदम आयोग द्वारा चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया माना जा रहा है।

निलंबन के बाद, अमृतसर के पुलिस आयुक्त गुरप्रीत सिंह भुल्लर, आईपीएस को तुरंत प्रभाव से तरनतारन के एसएसपी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। अधिकारियों का कहना है कि यह निर्णय क्षेत्र में कानून और व्यवस्था बनाए रखने तथा निर्वाचन प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से लिया गया है। इस कार्रवाई के पीछे की विस्तृत वजहों और आगे की जांच रिपोर्टों के आने का इंतजार किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें : Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल और CNG के रेट में बदलाव; जानें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

Exit mobile version