Site icon Dainik Savera Times

पंजाब में बड़ी वारदात: घर के बाहर बैठे युवक का नाम पूछकर मारी गोलियां, इलाके में फैली दहशत

Crime

Crime in Bihar

पंजाब डेस्क: तरनतारन के सबरा गांव से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके में दहशत फैला दी। पुलिस ने बताया कि ये घटना बीती शाम करीब 6 बजे की है। जब तीन अज्ञात हमलावरों ने हरप्रीत सिंह को घर के बाहर बैठा देख पहचान कर गोली मार दी। घटना स्थल पर ही हरप्रीत की मौत हो गई।

पहले पूछी पहचान, फिर फायरिंग

पुलिस के अनुसार, हरप्रीत सिंह अपने दोस्तों के साथ घर के बाहर सड़क पर बैठे थे, तभी तीन हमलावर वहां पहुंचे। उन्होंने पहले हरप्रीत का नाम पूछा और उसकी पहचान की, इसके बाद उन पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। हमलावरों में से दो के पास पिस्तौल थी, जिन्होंने सीधे हरप्रीत को निशाना बनाकर कई गोलियां चलाईं।

परिवार पर गहरा सदमा

मृतक हरप्रीत अपने परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य था। वह शादीशुदा था और उसके पिता पहले ही स्वर्गवासी हो चुके हैं। हरप्रीत का एक छोटा भाई मानसिक रूप से कमजोर है और एक बहन है, जिसकी जिम्मेदारी वह निभा रहा था। उनकी हत्या से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने एक्टिवा को मारी टक्कर, महिला की हुई मौत

पुलिस जांच में जुटी

पुलिस ने बताया कि घटना के तुरंत बाद इलाके में भारी तनाव का माहौल बन गया। पुलिस टीम ने मौके पर पहुँचकर साक्ष्य जुटाए और हमलावरों की पहचान करने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार करने की कार्रवाई की जाएगी। तरनतारन जिले में यह घटना स्थानीय लोगों के लिए गंभीर चिंता का विषय बन गई है, और प्रशासन ने सुरक्षा बढ़ाने के लिए कदम उठाए हैं।

Exit mobile version