Site icon Dainik Savera Times

MP संतोख सिंह चौधरी के निधन पर Tarun Chugh ने जताया दुख, कहा- शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं करता हूँ व्यक्त

BJP अध्यक्ष तरुण चुघ ने MP संतोख सिंह चौधरी के निधन पर दुख जताया है। तरुण चुघ ने ट्वीट कर कहा कि जालंधर, पंजाब के सांसद संतोख सिंह चौधरी जी के आकस्मिक निधन की खबर अत्यंत दुःखद है। इस दुःख की घड़ी में शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता हूँ।ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें।

कांग्रेस नेता और जालंधर से लोकसभा सांसद संतोख सिंह चौधरी का पंजाब के फिल्लौर शहर में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान निधन हो गया। यात्रा में राहुल गांधी के साथ चलने के दौरान चौधरी का अचानक दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उसे तुरंत फगवाड़ा के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। खबर मिलने के बाद राहुल गांधी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ से निकले और अस्पताल पहुंचे।

 

Exit mobile version