
लुधियाना: हलका वैस्ट उपचुनाव में भाजपा के उम्मीदवार जीवन गुप्ता ने प्रचार तेज कर दिया है। जीवन गुप्ता के हक में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ (Tarun Chugh) व दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने रिशी नगर में बैठक करके वोट मांगे। जनता को संबोधित करते हुए तरुण चुघ ने कहा कि लोगों को इस उपचुनाव को औपचारिकता नहीं समझना चाहिए क्योंकि यह उन्हें 2027 में राज्य में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों की नींव रखने में मदद करेगा।
उन्होंने कहा कि अगर लोग पंजाब को कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के चंगुल से बचाना चाहते हैं तो उन्हें भाजपा को चुनना होगा। पंजाब से जुड़ी सभी समस्याओं को खत्म करने के लिए भाजपा ही एकमात्र समाधान है। चाहे वह नशा हो, अपराध हो, विकास कार्य हो आदि। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि जब लोगों को बदलाव के बारे में सोचना चाहिए क्योंकि उनका पिछला प्रयोग बुरी तरह विफल रहा है। मनजिंदर सिंह सिरसा ने आम आदमी पार्टी (आप) पर हमला करते हुए कहा कि दिल्ली के लोगों ने आप को वोट नहीं दिया और अब वह पंजाब के सभी संसाधनों को लूटने के लिए बैठे हैं।
उन्होंने कहा कि पंजाब के लोगों को सत्तारूढ़ पार्टी को करारा जवाब देना चाहिए और उन्हें यहां से भी चलता करना चाहिए। तभी वह अपने राज्य को बचा सकते हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने जनता का पैसा राज्य के कल्याण के लिए नहीं इस्तेमाल किया। बैठक में पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया, पंजाब भाजपा के महामंत्री परमिंदर सिंह बराड़, एडवोकेट बिक्रम सिंह सिद्धू, हॉबी धालीवाल, मीडिया पैनलिस्ट गुरदीप सिंह गोशा, पार्षद सुनील मौदगिल, गौरवजीत सिंह गोरा, जिला भाजपा के सचिव सुमित टंडन, राशि अग्रवाल, सतनाम सिहं सेठी, जसवीर सिंह, बलविंदर सिंह सैनी, सेवा सिंह, पूर्व पार्षद गुरदीप सिंह नीटू, परमिंदर मेहता के अलावा इलाकावासी मौजूद रहे।
मेष: दिन शुभ रहेगा...