Last Updated: October 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

TB जांच के लिए चिप्स-कार्ट्रिज नहीं, मरीज परेशान : भाजपा

October 8, 2026

TB जांच के लिए चिप्स-कार्ट्रिज नहीं, मरीज परेशान : भाजपा

TB Testing Hit at 30 Ludhiana Health Centres : लुधियाना। भाजपा जिला प्रधान सुनील मोदगिल ने जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर आम आदमी पार्टी सरकार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने दावा किया कि लुधियाना के 30 स्वास्थ्य केंद्रों में टीबी जांच के लिए इस्तेमाल होने वाली CBNAAT और TruNAAT मशीनें करीब एक महीने से बंद हैं।

जरूरी चिप्स और कार्ट्रिज की सप्लाई बाधित होने से मरीजों की जांच प्रभावित हो रही है और सैंपल पटियाला भेजने के कारण रिपोर्ट आने में 5-6 दिन लग रहे हैं। लुधियाना के 30 स्वास्थ्य केंद्रों में टीबी की जांच में इस्तेमाल की जाने वाली सीबीनैट और ट्रूनैट मशीनें एक महीने से बंद पड़ीं हैं और मुख्यमंत्री भगवंत मान दावा करते हैं कि आम लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं दी जा रही हैं। मोदगिल ने कहा कि मशीनें बंद होने के कारण मरीजों के टेस्ट नहीं हो पा रहे हैं, जबकि टीबी एक जानलेवा और संक्रामक बीमारी है। इसकी जांच के लिए जरूरी चिप्स और कार्ट्रिज की सप्लाई लगभग एक महीने से रुकी हुई है।

और तो और मरीजों के सैंपल एडवांस टेस्टिंग के लिए पटियाला के सरकारी मेडिकल कॉलेज भेजे जा रहे हैं और रिपोर्ट आने में पांच से छह दिन लग रहे हैं। इससे टीबी के मरीजों को इलाज मिलने में देरी हो रही है। उन्होंने सरकार पर लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया। मोदगिल ने पंजाब सरकार से मांग की कि टीबी टेस्टिंग के लिए जरूरी चिप्स और कार्ट्रिज की सप्लाई तुरंत सुनिश्चित की जाए। सभी खराब मशीनों को जल्द से जल्द ठीक करवाया जाए और मरीजों को सरकारी अस्पतालों में मुफ्त टेस्टिंग की सुविधा दी जाए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें