Last Updated: November 17, 2026

Dainik Savera Times Logo

सुरक्षा को चकमा देकर सीएम आवास तक पहुंचे शिक्षक; पुलिस ने बल प्रयोग कर प्रदर्शनकारियों को किया तितर-बितर

November 17, 2026

सुरक्षा को चकमा देकर सीएम आवास तक पहुंचे शिक्षक; पुलिस ने बल प्रयोग कर प्रदर्शनकारियों को किया तितर-बितर

सुनाम: लंबित मांगों को लेकर लंबे समय से संघर्ष कर रहे पंजाब के शिक्षक सोमवार को मुख्यमंत्री के पैतृक गांव सतौज स्थित उनके आवास के बिल्कुल सामने जा पहुंचे। आवास के बाहर नारेबाजी और घेराव की कोशिश के बीच माहौल तनावपूर्ण हो गया, जिसके बाद प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने बल का प्रयोग किया। शिक्षक संगठनों के नेता और कार्यकर्ता अपनी मांगों को मनवाने के लिए सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं।

पुलिस प्रशासन ने सतौज गांव और मुख्यमंत्री के आवास की ओर जाने वाले सभी रास्तों पर भारी पुलिस बल तैनात कर मजबूत बैरिकेडिंग की थी। बावजूद इसके, प्रदर्शनकारी पुलिस को चकमा देकर आगे बढ़ने में कामयाब रहे। नारेबाजी के बीच मची अफरा-तफरी मुख्यमंत्री के घर के बाहर बड़ी संख्या में शिक्षकों के एकत्रित होने और सरकार विरोधी नारेबाजी शुरू करने से प्रशासन में हड़कंप मच गया।

अचानक बल प्रयोग से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। शिक्षकों का कहना है कि आज भी उन्हें अपने हक के लिए सड़कों पर उतरने और पुलिस की लाठियां खाने को मजबूर होना पड़ रहा है। यूनियन नेताओं ने चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगों का स्थायी समाधान नहीं किया जाता, तब तक यह संघर्ष इसी तरह जारी रहेगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें