Site icon Dainik Savera Times

‘मुश्किल दस्सो, हल दस्सांगे’ में गूंजे बठिंडा के मुद्दे

बठिंडा। आकाशवाणी एफएम बठिंडा के मेयर रेडियो टॉक शो ‘मुश्किल दस्सो, हल दस्सांगे’ को शहरवासियों का शानदार समर्थन मिला। कार्यक्रम में मेयर पदमजीत सिंह मेहता ने शहर के विकास कार्यों, ट्रैफिक व्यवस्था, अतिक्रमण, हरित एवं नशा-मुक्त बठिंडा बनाने की योजनाओं पर चर्चा की। श्रोताओं ने फोन के माध्यम से विभिन्न समस्याएं और सुझाव साझा किए, जिन पर मेयर ने आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

इसके साथ ही श्रोताओं द्वारा फोन कॉल के माध्यम से बताई गई कई जनसमस्याओं के समाधान के लिए भी मौके पर आवश्यक कार्रवाई करवाने का आश्वासन दिया गया। कार्यक्रम के दौरान हरा-भरा और सुंदर बठिंडा बनाने तथा नशा-मुक्त बठिंडा बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों और योजनाओं के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई। शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने तथा अतिक्रमण की समस्या से निपटने के लिए की जा रही प्लानिंग भी मेयर पदमजीत मेहता द्वारा सांझा की गई। आकाशवाणी एफएम बठिंडा के स्टेशन डायरेक्टर बलजीत शर्मा द्वारा आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को प्रमुखता के साथ मेयर श्री पदमजीत सिंह मेहता के ध्यान में लाया गया।

उन्होंने युवा एवं ऊर्जावान मेयर साहब के सम्मान में अपनी कविताएं भी कार्यक्रम के दौरान ऑन-एयर प्रस्तुत कीं। कार्यक्रम के दौरान एक श्रोता ने फोन कॉल के माध्यम से बठिंडा में एथलेटिक्स के लिए सिंथेटिक ट्रैक बनाने की मांग मेयर साहब के सामने रखी। मेयर साहब ने इस मांग को नोट किया और भविष्य में इस प्रोजेक्ट पर काम करने का भरोसा दिलाया। इस कार्यक्रम के दौरान बलजीत शर्मा के साथ दलवीर और ममता अरोड़ा ने भी मेयर श्री मेहता से आग्रह किया कि वे हर महीने इस रेडियो कार्यक्रम में शामिल होकर स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनें और उनके समाधान के लिए प्रयास करें। कार्यक्रम के सफल संचालन में सतपाल बराड़ और रविशा भंडारी ने कंसोल से महत्वपूर्ण सहयोग दिया।

तकनीकी टीम से कुलवंत सिंह, हरिश कुमार, कुलदीप सिंह, विकास शर्मा और संदीप कुमार ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर मंदीप राजौरी ट्रैक्स भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में मेयर पदमजीत मेहता ने पूरी आकाशवाणी एफएम बठिंडा की टीम का धन्यवाद किया। उन्होंने विशेष रूप से स्टेशन डायरेक्टर बलजीत शर्मा का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने श्रोताओं के साथ उन्हें कार्यक्रम “मुश्किल दस्सो, हल दस्सांगे” में शामिल होने का अवसर दिया और आम लोगों की समस्याओं को सुनकर उनके समाधान की दिशा में कार्य करने का मंच उपलब्ध करवाया।

Exit mobile version