Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

होशियारपुर टैंकर ब्लास्ट: 1200 डिग्री सैल्सियस से भी ज्यादा का तापमान, हड्डियां तक हो गई खाक

August 24, 2025

होशियारपुर टैंकर ब्लास्ट: 1200 डिग्री सैल्सियस से भी ज्यादा का तापमान, हड्डियां तक हो गई खाक

जालंधर: होशियारपुर जिले के मडियाना गांव में मंगलवार की देर रात साढ़े 9 बजे भयावह हादसा हुआ, जिसने पूरे क्षेत्र को दहला दिया। गांव के बाहरी हिस्से में बैक किए जा रहे गैस टैंकर से हाइवे पर जा रहे सब्जी से लदा महेंद्रा पिकअप जा टकराया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टैंकर पलट गया और उसमें आग लग गई और जोरदार विस्फोट से पूरा इलाका ही दहल गया। इस दौरान वहां तापमान 1200 से 1350 डिग्री से ज्यादा था, जिसमें मैटल से लेकर इंसानों की हड्डियां तक पिघल गए। मौके पर 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल की अस्पताल ले जाते मौत हुई। इस घटना में 40 से ज्यादा लोग घायल हो गए। घायलों को होशियारपुर व आसपाल के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है, जिनमें से कई की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है।

इस विस्फोट के बाद 40 से ज्यादा लोगों के झुलसने की बात की जा रही है, जबकि 3 लोगों की मौत होने की पुष्टि की गई है। मौके पर लोगों का कहना है कि अभी तक कई लोगों का पता ही नहीं चल पा रहा है। गांव की पंच कुलवंत कौर का कहना है कि घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में दाखिल करवाया गया है। अभी तक ये ही नहीं पता चल पा रहा है कि कौन कहां पर है। अलग-अलग अस्पतालों में होने के कारण जानकारी जुटा पाना मुकिल हो रहा है।

15 फीसद से भी कम थी गैस, भरा होता तो त्रसदी का अंदाजा लगाना होता मुश्किल :-

टैंकर गैस खाली कर लौटा था। इस दौरान उसमें 10 से 15 गैस ही बची थी, जिसे टैंक माफिया खेतों में चोरी करने के लिए जा रहा था। हाइवे से जैसे ही लिंक रोड की तरफ टैंकर मुड़ने लगा, हाइवे पर तेज रफ्तार आ रही सब्जी से लदी पिकअप उसमें आ टकराई। बताया जा रहा है कि टैंकर खेतों में ले जाया जा रहा था, ताकि वहां गैस चोरी की जा सके। इलाके के लोगों का भी कहना है कि अक्सर गैस व तेल चोरी के लिए टैंकर खेतों में ले जाते हैं। प्रशासन व अधिकारियों को इसकी जानकारी होने के बाद भी कोई सख्त एक्शन नहीं लिया जा गया।

ये भी पढ़े- होर्मुज स्ट्रेट से सुरक्षित निकले LPG से भरे दो भारतीय जहाज

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें