चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हुई हरियाणा कैबिनेट की बैठक में महिलाओं के वित्तीय सशक्तिकरण को मजबूत करने और दीर्घकालिक बचत को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना (डीडीएलएलवाई) 2025 का विस्तार करते हुए महत्वपूर्ण संशोधनों को मंजूरी दी गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का विजन रखा है।
इसके लिए उन्होंने हयूमन कैपिटल (हयूमन कैपिटल) पर अभी से कार्य करने की दिशा में प्रतिबद्धता जताई है। इस विजन को लागू करते हुए बैठक में हयूमन कैपिटल को ध्यान में रखते हुए एक बड़ा निर्णय लिया है। सरकार द्वारा बहनों-बेटियों के लिए शुरू की गई दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना का विस्तार किया गया है। अब इस योजना को सामाजिक विकास के साथ जोड़ा जाएगा। इसके लिए दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना में कुछ नई श्रेणियों को जोड़ा गया है। इसके तहत वर्तमान में जिन परिवारों की वार्षिक आय 01 लाख रुपये से कम है, उन परिवारों की महिलाओं को 2100 रुपये का लाभ दिया जा रहा है।
अब यह लाभ 1.80 लाख रुपए वार्षिक आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा। बशर्ते कि उन माताओं ने विकसित भारत की दिशा में कदम बढ़ाते हुए बच्चों की शिक्षा और विकास पर ध्यान दिया है। दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना के तहत अब तक 10 लाख 255 महिलाओं ने आवेदन किया है। इसमें से 08 लाख महिलाएं को सहायता राशि प्रदान की जा रही हैं। अभी तक सरकार ने दो किस्तों में लगभग 250 करोड़ रुपये की सहायता दी जा चुकी है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...