Site icon Dainik Savera Times

तशपार-डडविंडी मार्ग पर भयानक हादसा, पेड़ से टकराई कार, 2 की मौत

सुल्तानपुर लोधी (सिमरन संधू): सुल्तानपुर लोधी के ताशपुर गांव के पास डडविंडी-ताशपुर मार्ग पर एक दर्दनाक हादसे हो गया। इस हादसे में 2 युवकों की मौत हो जाने की खबर सामने आई है। मृतकों की पहचान जोगा सिंह पुत्र चरण सिंह निवासी पट्टी शाला नगर मलसियां ​​(जालंधर) और रघबीर सिंह पुत्र मनजीत सिंह निवासी पट्टी अकालपुर मलसियां ​​(जालंधर) के रूप में हुई है। हादसा इतना भयानक था कि कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई और दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई और गाड़ी भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। फिलहाल मृतकों के शवों को सुल्तानपुर लोधी सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। जानकारी के अनुसार पुलिस द्वारा धारा 174 के तहत कार्रवाई की जा रही है. पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Exit mobile version