Last Updated: October 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

अमृतसर में हुई भयानक सड़क दुर्घटना, प्रवासी की मौके पर हुई मौत

September 18, 2023

अमृतसर में हुई भयानक सड़क दुर्घटना, प्रवासी की मौके पर हुई मौत

पंजाब के अमृतसर में रविवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक प्रवासी को अज्ञात कार ने टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि प्रवासी की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर प्रवासी की पहचान करने का प्रयास शुरू कर दिया है। वहीं अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

यह हादसा अमृतसर के पुतलीघर इलाके में हुआ है। चश्मदीद जगजीत ने जानकारी दी कि सफेद रंग की ब्रीजा कार रेलवे स्टेशन की तरफ से पुतलीघर की तरफ आयी थी। कार बस रैपिड ट्रांसपोर्ट सिस्टम (BRTS) ट्रैक से काफी तेजी से आयी थी। इसी दौरान प्रवासी व्यक्ति ट्रैक के अंदर से सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान ड्राइवर खुद को संभाल ना पाया और कार से प्रवासी को टक्कर मार दी।हादसा इतना जबरदस्त था कि प्रवासी 10 फीट तक उछल कर गिरा। प्रवासी की मौके पर ही मौत हो गई।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें