Site icon Dainik Savera Times

मोगा के धर्मकोट में भयानक सड़क हादसा, बस पलटने से कई लोग घायल

मोगा में सड़क हादसे में एक बस के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर सामने आई है। यह हादसा मोगा के धर्मकोट के पास हुआ है। इस हादसे में कई सवारियों की घायल होने की खबर मिली है। बस के पलटते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और घायलों को बड़ी मुश्किल से बस से निकालकर नजदीकी अस्पताल भर्ती करवाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं घटना के बाद बस का चालक व कंडक्टर मौके से फरार बताए जा रहे हैं।

Exit mobile version