Site icon Dainik Savera Times

बठिंडा श्रीगंगानगर हाईवे पर भयानक सड़क हादसा, डिवाइडर पार कर बस से टकराई कार, 2 की मौत,

बठिंडा के श्रीगंगानगर हाईवे पर आज देर शाम भयानक सड़क हादसा हो गया है। इस हादसे में कार डिवाइडर पर कर बस से टकरा गई है। इस हादसे में 2 लोगो की मौके पर ही मौत हो गई है और 3 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार दूसरी तरफ से आ रही बस से टकराने से कार खटान में जा गिरी। इस हादसे की सुचना मिलते ही मौके पर समाजसेवी संस्था के कार्यकर्ता एंबुलेंस लेकर मौके पर पहुंचे, लेकिन इस घटना में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई और तीन गंभीर रूप से घायलों को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल लाया गया है। फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि यह घटना कैसे हुई। इस घटना में मारे गए कार चालक की पहचान नहीं हो पाई है।

Exit mobile version