Site icon Dainik Savera Times

आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, 5 लोग गिरफ्तार

चंडीगढ़ : पंजाब पुलिस ने परमिंदर पिंडी द्वारा संचालित एक आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। उन्हें पाक स्थित आतंकवादी हरविंदर रिंदा का समर्थन प्राप्त था। इसकी जानकारी डीजीपी गौरव यादव ने ट्वीट कर दी।

उन्होंने कहा यह मॉड्यूल आगजनी और गोलीबारी के जरिए शराब की दुकानों को निशाना बनाकर पंजाब में आर्थिक स्थिरता को बिगाड़ने पर केंद्रित था। पंजाब पुलिस मुख्यमंत्री भगवंत मान के दृष्टिकोण के अनुसार पंजाब को सुरक्षित बनाने के लिए प्रयासरत है।

Exit mobile version