Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

बठिंडा के जनता नगर में दिखा गुंडागर्दी का आतंक…बदमाशों ने घर पर किया हमला, मामला दर्ज

April 26, 2024

बठिंडा के जनता नगर में दिखा गुंडागर्दी का आतंक…बदमाशों ने घर पर किया हमला, मामला दर्ज

बठिंडा (सूरज):- बठिंडा के जनता नगर में जमकर गुंडागर्दी देखने को मिली। जहा कुछ बदमाशों ने जमकर कर अपनी गुंडागर्दी की विडियो में देखा जा सकता है किस प्रकार से घर का सारा सामान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ है। घटना स्थल पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। बदमाशों ने धारदार हथियारों के साथ घर पर हमला किया जिसमे कई घरों के शीशे , एक्टवा, कूलर , कुर्सियां आदि बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुए है।

वही, पुलिस ने मामले की पूरी जानकारी देते हुए बताया कि, जनता नगर के इलाके में ये घटना है जहां वासुदेव और उसके भतीजे व दोस्तों ने अपने ही पड़ोसी आरती देवी के घर पर हमला कर दिया। दरअसल वासुदेव अपने माता के साथ कुछ दिन पहले मारपीट और झगड़ा कर रहा था। जिस दौरान उसकी पड़ोसी आरती देवी में उसे रोका था की वो ऐसे अपनी माता के साथ मारपीट न करे।

इस रंजिश के कारण वासुदेव ने अपने भतीजे के साथ मिल कर आरती देवी के घर पर हमला कर दिया और जम कर तोड़ फोड़ मचाई। वहीं, इस मामले पर पुलिस ने कहा कि इनके खिलाफ थाने में कारवाही की जा रही है जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें