Site icon Dainik Savera Times

पैरोल पर जेल से बाहर आया आतंकी Jagtar Singh Tara, पढ़ें पूरी खबर

चंडीगढ़ : पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या के आरोपी जगतार सिंह तारा को 2 घंटे की पैरोल मिली है। जगतार तारा आज अपनी भतीजी की शादी में शामिल होगा, इसी कारण उसे 2 घंटे के लिए पेरोल पर जेल से बाहर लाया गया है। पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट की ओर से तारा को सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक की पैरोल ग्रांट की गई है। तारा की भतीजी के आनंद कारज रोपड़ के गांव मुगल माजरी के गुरुद्वारा साहिब में हो रहे हैं।

आपको बता दें कि जगतार सिंह तारा इस समय चंडीगढ़ की बुड़ैल जेल में सजा काट रहा है। इससे पहले तारा के भाई कीअप्रैल महीने में मौत हो गई थी लेकिन उससे समय उसे बेल नहीं मिली थी। इसलिए तारा ने भतीजी को शादी में शामिल होने के लिए पैरोल की मांग की थी, जिसे हाईकोर्ट ने मंजूरी दे दी है।

बता दें कि तारा के वकील ने कहा था कि 3 दिसंबर को उन्हें सुबह 10 बजे से लेकर 3 बजे तक की पैरोल दी जाए। मगर, कोर्ट ने विचार के बाद उन्हें 2 घंटे की पैरोल ग्रांट की। तारा के पास पंजाब पुलिस की सुरक्षा हर वक्त तैनात रहेगी और पुरे दो घंटे बाद उसे दोबारा जेल लाया जाएगा।

क्या है आरोप?
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की 31 अगस्त 1995 को एक धमाका कर उनकी हत्या कर दी गई थी। उनपर यह हमला उस समय किया जब वह चंडीगढ़ में सचिवालय में मौजूद थे। उस हमले में उनके साथ 17 अन्य लोगों की भी जान चली गई थी, जिनमें सुरक्षाकर्मी भी मौजूद थे। जगतार सिंह तारा इस हमले का मास्टर माइंड था जिसे 2015 में बैंकॉक से गिरफ्तार किया गया था।

Exit mobile version