Site icon Dainik Savera Times

रितिक अरोड़ा से आतंकी लंडा ने मांगी 2 करोड़ की फिरौती

तरनतारन : लोकसभा हलका खडूर साहिब का चुनाव नतीजा आते ही नैशनल स्टूडैंट्स यूनियन आफ इंडिया के प्रदेश पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष रितिक अरोड़ा से 2 करोड़ की फिरौती मांगी गई। कनाडा में बैठे आतंकी लखबीर सिंह के नाम पर उक्त फिरौती मांगते हुए रितिक के मोबाइल पर वाइस मैसेज आया। इसमें कहा गया कि तुम कांग्रेस प्रत्याशी कुलबीर सिंह जीरा के चुनाव प्रचार में लगे हुए थे। अब नतीजा तुमने देख ही लिया है। अब दो करोड़ की राशि दो। देरी की या पुलिस को सूचना की तो परिवार को जान से हाथ धोना पड़ेगा। रितिक से कहा गया कि अपने सियासी गुरु कुलबीर सिंह जीरा से भी पूछ लेना। मेरी उससे भी बात हुई है।

किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। इस धमकी के बाद रितिक अरोड़ा ने स्थानीय पुलिस को लिखित शिकायत दी। रितिक अरोड़ा ने कहा कि रंगदारी के लिए मिली धमकी के बाद उनको किसी प्रकार की सुरक्षा मुहैया नहीं करवाई गई। पीसीआर के 2 जवान उनके कपड़े के शोरूम पर आए थे। यह कहकर चले गए थे कि वह यहां नहीं रु क सकते। पुलिस का रवैया निराशाजनक रहा है। अगर हमारे परिवार का नुकसान हुआ तो पुलिस जिम्मेदर होगी। उधर, एसएसपी अिश्वनी कपूर ने बताया कि रितिक अरोड़ा की शिकायत मिली है, जिसकी जांच के आदेश दिए हैं। मैसेज भेजने वाले व्यक्ति के बाबत जांच शुरू कर दी है, वहीं परिवार की सुरक्षा के लिए थाना सिटी प्रभारी को आदेश दिए गए हैं।

Exit mobile version