Last Updated: November 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

पंजाब में ही नहीं कनाडा में भी चल रहा है आतंकी रिंदा का फिरौती रैकेट

July 14, 2024

पंजाब में ही नहीं कनाडा में भी चल रहा है आतंकी रिंदा का फिरौती रैकेट

चंडीगढ़: फिरौती को लेकर पंजाब में ही नहीं, कनाडा में भी भारतीय मूल के गैंगस्टरों ने एक बडा नैटवर्क फैलाया हुआ है। ऐसा ही एक नैटवर्क अब कनाडा के ग्रेटर टोरंटो एरिया (जीटीए) में सामने आया है। इस नैटवर्क को आतंकी हरविंदर रिंदा चला रहा है। और कनाडा में रिंदा का गुर्गा तथा कथित म्यूजिक प्रोड्यूसर अरुणदीप थिंद उसके लिए काम कर रहा है। थिंद रिंदा को कारोबारी के बारे में जानकारी पहुंचाता है और फिर रिंदा कारोबारी को फिरौती देने के लिए धमकाता है।

हाल ही में पिछले 6 माह में हुई फिरौती की वारदातों को लेकर कनाडा की पील पुलिस ने अरु णदीप थिंद, दुपिन्द्रदीप चीमा, बेअंत ढिल्लों, मुस्तफा, कयमानी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार 5 लोगों में से 3 भारत के पंजाब मूल के हैं। पील पुलिस इस मामले को लेकर भारतीय एजैंसियों से भी संपर्क में है ताकि गिरफ्तार आरोपियों के क्रिमिनल हिस्ट्री के बारे मे जाना जा सके।


गौरतलब है कि अरुणदीप थिंद को पुलिस ने इसी वर्ष फरवरी में भी फिरौती के एक मामले में गिरफ्तार किया था लेकिन वह कुछ दिन बाद ही बेल पर बाहर आ गया था। फरवरी में जब थिंद को गिरफ्तार किया गया था तो महज 21 और 22 वर्ष की 2 भारतीय पंजाब मूल की युवतियां भी थिंद का साथ देने के लिए गिरफ्तार हुई थी। उक्त मामले में कनाडा में एक रैस्टोरैंट और सैकेंड हैंड गाडियों का काम करने वाले कारोबारी से 1 लाख डॉलर की फिरौती मांगी गई थी। कारोबारी की शिकायत पर कनाडा पुलिस ने अरुणदीप थिंद और उसके साथियों को गिरफ्तार किया था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें