Site icon Dainik Savera Times

जिम जा रहे 5 दोस्तों की थार डिवाइडर से टकराई, एक की मौत, चार घायल

लुधियाना : घर से जिम जाने के लिए निकले दोस्तों की थार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसके चार साथी घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया है। मृतक का नाम आर्यन वीर सिंह है, वह सरकारी कालेज का छात्र था। बाकी घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह घटना वीरवार सुबह की है। महिंद्रा थार में पांच दोस्त थे।

पांचों युवक इकट्ठे वर्कआउट करते थे। वीरवार को भी वह वर्कआउट के लिए घर से निकले। इस बीच नगर निगम जोन डी के निकट इनकी थार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई, जिसमें आर्यन वीर सिंह की मौत हो गई, जबकि उसके बाकी साथी घायल हो गए। घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि थार को आर्यन वीर चला रहा था। पुलिस का कहना है कि सुबह 7 बजे उन्हें हादसे की सूचना मिली। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

Exit mobile version