Site icon Dainik Savera Times

कार लूटने के मामले में फरार लुटेरा काबू , 2 आरोपियों की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी

Punjabi woman arrested in America.

Punjabi woman arrested in America.

अमृतसर(महिंदरपाल) : थाना एयरपोर्ट की पुलिस ने 6 महीने पहले हुई लूट की एक वारदात की गुत्थी को सुलझा लिया था। लुटेरों ने ऑटो कार लूटी थी। पुलिस द्वारा दो लुटेरों को 27 और 29 अक्टूबर गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में फरार तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी अब जाकर की गई है।

इसका खुलासा डिप्टी कमिश्नर आफ पुलिस आलम विजय सिंह द्वारा किया गया है। सुरजीत सिंह निवासी गांव त्तरपाला थाना डेरा बाबा नानक जिला गुरदासपुर में पुलिस को बताया था कि 5 जून 2024 की दोपहर को 12:00 बजे अपने बच्चों को ऑटो कार में सवार होकर अपने ससुराल छोड़ने के लिए गांव हेयर नजदीक एयरपोर्ट आया था।

बच्चों को छोड़ने के बाद वापस गांव लौट रहा था। एयरपोर्ट के नजदीक गांव बल सिकंदर के नजदीक पहुंचा तो 3:00 का समय था। मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवक आए। तीनों ने मुंह पर कपड़ा बांध रखा था। मोटरसाइकिल पर कोई नंबर नहीं था। उनकी कार के आगे मोटरसाइकिल खड़ा कर दिया। दो युवक मोटरसाइकिल से नीचे उतरे।

उन्हें हथियार दिखाकर मारने की धमकी दी। उन्हें कार से बाहर निकाल कर उनकी गाड़ी लेकर फरार हो गए। थाना एयरपोर्ट में केस दर्ज किया गया था ।थाना एयरपोर्ट की इंचार्ज सब इंस्पेक्टर कुलजीत कौर ने अपनी टीम के साथ कार्रवाई करते हुए संदीप सिंह उर्फ मांगू निवासी गांव बल खुर्द अमृतसर देहाती और हरप्रीत सिंह निवासी गांव मोहन भंडारिया अमृतसर देहाती को गिरफ्तार कर लिया था। आरोपियों के कब्जे से लूट की कार बरामद कर ली गई थी।

आरोपियों को रिमांड पर लेकर और पूछताछ की गई। उन्होंने अपनी तीसरे साथी गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी के बारे में पुलिस को बताया इसके बाद पुलिस तीसरे आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी अब पुलिस में तीसरे आरोपी गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ पहले से ही फिरोजपुर में सात संगीन मामले दर्ज है।

ये भी पढ़ें: पंजाब पुलिस ने 2.5 kg अफीम और 100 ग्राम हेरोइन की बरामद, चोरी की कार भी जब्त

Exit mobile version