Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

दोपहिया वाहन चोरी के मामले में गिरफ्तार आरोपी ने कई वारदातें कबूलीं, चोरी के 2 और बाइक बरामद

June 21, 2024

दोपहिया वाहन चोरी के मामले में गिरफ्तार आरोपी ने कई वारदातें कबूलीं, चोरी के 2 और बाइक बरामद

लुधियाना: दोपहिया वाहन चोरी के मामले में गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के दौरान कई वारदातों का खुलासा हुआ था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी के 2 और बाइक बरामद किए हैं। आरोपी का नाम संदीप कुमार उर्फ पिंका है। पुलिस हिरासत में उससे पूछताछ जारी है। मामले के बारे में जानकारी देते हुए ए.सी.पी. आकर्षि जैन ने बताया कि आरोपी को नाकाबंदी के दौरान गिरफ्तार किया गया था। जब आरोपी से पुलिस ने उसके प्लेटिना बाइक के कागजात मांगे तो वह दिखा नहीं सका। जब उससे सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने बाइक चोरी की बात स्वीकार की। इसके बाद आरोपी पर मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने दोपहिया वाहन चोरी की वारदातों का खुलासा किया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर उससे चोरी का एक सप्लैंडर बाइक और एक हीरो डीलक्स बाइक बरामद किया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें