Site icon Dainik Savera Times

आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार आरोपी सिपाही की आंखों में रेत डालकर फरार

लुधियाना: आर्म्स एक्ट के मामले में गिरफ्तार आरोपी सिपाही को धक्का देकर व आंखों में रेत डालकर भाग गया। थाना डिवीजन नं. 7 की पुलिस ने आरोपी राहुल कुमार निवासी कुलदीप नगर, जोधेवाल पर केस दर्ज कर लिया है। आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस छापामारी कर रही है। पुलिस ने यह मामला सी.आई.ए.-2 में तैनात ए.एस.आई. हरजाप सिंह की शिकायत पर दर्ज किया है। हरजाप का कहना है कि पुलिस टीम ने 18 अगस्त को आरोपी राहुल और उदय कुमार पर आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया था। 19 अगस्त को ए.एस.आई. हरपाल सिंह व सीनियर सिपाही मनजिंदर सिंह आरोपियो ंको अदालत में पेश कर आ रहे थे। सी.आई.ए. के बाहर गाड़ी से उतरते हुए आरोपी ने सीनियर सिपाही मनजिंदर सिंह को धक्का मारा और आंखों में रेत और मिट्टी डालकर फरार हो गया।

Exit mobile version