Site icon Dainik Savera Times

शिवसेना नेता पर हमले वाले आरोपीयों को पुलिस ने 12 घंटे के अंदर किया गिरफ्तार

गुरदासपुर: बीते दिन शिवसेना बाल ठाकरे के नेता रमेश नैयर पर कुछ अज्ञात लोगों ने धारदार हथियारों से हमला कर दिया था। रमेश नैयर ने कहा था कि मैं नशा बेचने वालों के खिलाफ बोलता हूँ, जिसके चलते मुझ पर हमला किया गया। पूरे मामले की जानकारी देते हुए एसपी सहोता ने बताया कि पुलिस ने शिवसेना नेता पर हमला करने वाले आरोपियों को 12 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है। आज हम आरोपियों को माननीय अदालत में पेश करके रिमांड हासिल करेंगे, जिसके बाद जांच की जाएगी और पता लगाया जाएगा कि यह हमला क्यों हुआ। एसपी ने बताया कि इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने अलग-अलग टीमें बनाई थीं और टीमें बनाकर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

ये भी पढ़ें- Punjab News: जीरकपुर की एक दुकान में जोरदार धमाका, कर्मचारी बुरी तरह झुलसा

Exit mobile version