Site icon Dainik Savera Times

निगम के एडिशनल कमिश्नर ने नगर कीर्तन की तैयारियों हेतु सड़कों का किया निरीक्षण

अमृतसर: श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350 वें शहीदी समागम के उपलक्ष्य में आगामी नगर कीर्तन 20 एवं 21 नवंबर को आयोजित किया जाएगा। एडिशनल कमिश्नर सुरेंद्र सिंह ने उसकी की जा रही तैयारियों का निरीक्षण किया। सुरेन्द्र सिंह ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ गोल्डन गेट से जी.टी. रोड तक निरीक्षण करके नगर कीर्तन से संबंधित विभिन्न विभागों को सौंपे गए कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान सड़कों की मरम्मत, सफाई, सौंदर्यीकरण, लाइटिंग और अन्य नागरिक सुविधाओं के कार्यों का जायजा लिया गया। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि सभी कार्य नगर कीर्तन से पूर्व समय पर पूर्ण किए जाएं। उन्होंने कहा कि सभी व्यवस्थाएँ उच्च स्तर की हों ताकि नगर कीर्तन का सुचारू रूप से आयोजन हो सके तथा पूरे मार्ग में स्वच्छता और अनुशासन बनाए रखा जाए।

ये भी पढ़ें : बाबिल खान ने फोटोशूट से इंटरनेट पर मचाई हलचल, फैंस को नए प्रोजेक्ट का इंतजार

Exit mobile version