Last Updated: October 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

पीएम केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक 2 जालंधर छावनी के वार्षिकोत्सव व पुरस्कार वितरण समारोह का भव्य आयोजन हुआ

November 29, 2025

पीएम केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक 2 जालंधर छावनी के वार्षिकोत्सव व पुरस्कार वितरण समारोह का भव्य आयोजन हुआ

पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक 2 जालंधर छावनी के वार्षिकोत्सव व पुरस्कार वितरण समारोह का भव्य आयोजन प्राचार्य श्री रविंदर कुमार के निर्देशन में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर सुनील कुमार सोल (सेना मेडल) व विशिष्ट अतिथि लेफ्टिनेंट कर्नल निशांत आनन्द ने दीप प्रज्वलन करके कार्यक्रम का आरंभ किया। प्राचार्य ने स्वागत भाषण के साथ विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की । सांस्कृतिक कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने स्वागत गीत से सबका स्वागत किया।

ये भी पढ़ें- Holika Dahan Parikrama: कितनी बार करें होलिका की परिक्रमा? जानिए धार्मिक मान्यता और पूरी विधि

सरस्वती वंदना की नृत्यमयी प्रस्तुति ने मां सरस्वती का आह्वान किया। कक्षा पहली, दूसरी और बालवाटिका के छोटे बच्चों ने नृत्य प्ले पेन की भावपूर्ण प्रस्तुति दीं। माध्यमिक कक्षा के विद्यार्थियों ने वैस्टर्न डांस प्रस्तुत किया। संगीत शिक्षिका श्रीमती जसप्रीत कौर व अमोघ पांडेय के निर्देशन में आर्केस्ट्रा टीम ने 15 संगीत वाद्यों के साथ आर्केस्ट्रा प्रस्तुत कर सबको झूमने पर मजबूर कर दिया। योग कोच श्रीमती ऋतिका के निर्देशन संगीतमय ढंग से सूर्य नमस्कार पर योगासनों को प्रस्तुत किया।अक्षया ने कत्थक से समां बांध दिया। देशभक्ति नृत्य ने सबको देशभक्ति के रंग में रंग दिया।

डॉ रंजन बाला और श्रीमती फरखुंदा बेगम के नेतृत्व में थीम बेस कोरियोग्राफी ने केंद्रीय विद्यालय संगठन की देश के विकास में भूमिका को चित्रित किया। अंत में गिद्दा व भांगड़ा की प्रस्तुति ने दर्शकों को थिरकने को मजबूर कर दिया। मुख्य अतिथि ने सालाना रिजल्ट 2025 के प्रतिभाशाली शिक्षकों और विद्यार्थियों पुरस्कार देकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर सुनील कुमार सोल ने अपने संबोधन में निरंतर प्रयासों को सफलता की कुंजी बताया। कार्यक्रम में निकटवर्ती केंद्रीय विद्यालयों के प्राचार्य, पूर्व प्राचार्य , शिक्षकों और अभिभावकों की उपस्थिति रही। उपप्राचार्य श्री उग्र मोहन यादव ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी अतिथियों, अभिभावकों व शिक्षकों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें