Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

चोरी करने आए चोरों की फिर नाकाम हुई कोशिशें, इस तरह पकड़े गए आरोपी

January 7, 2024

चोरी करने आए चोरों की फिर नाकाम हुई कोशिशें, इस तरह पकड़े गए आरोपी

जालंधर: आज जलंधर के मशहूर श्री गुरु रविदास भवन ओल्ड फगवाड़ा रोड नजदीक दशहरा ग्राऊंड में बड़ा मामला सामने आया है दरअसल, वहां कुछ नकाबपोश चोरों ने भवन के बाहरी गेट को लगा हुआ ताला तोड़ा और फिर हाल कमरे के दरवाजे और कैंची गेट का ताला भी तोड़ा। सिर्फ यही नहीं इसके बाद चोरों ने गल्ले का ताला तोड़ने की कोशिश की जिसके बाद उनकी कोशिश रंग नहीं ला पाई। ऐसे में चोरों ने गल्ले को उठाकर ले जाने की कोशिश की तो भवन के अंदर ही रहते प्रवासी व्यक्ति द्वारा शोर मचाने के कारण वह फरार हो गए।

जनकारी के लिए आपको बता दें के सुबह तड़के 2.30 बजे के करीब चोरी की वारदात को अंजाम देने आए चोर श्री गुरु रविदास भवन में लगे हुए सी.सी.टी.वी. कैमरे में कैद हो गए। इस सबंध में सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर आई और जाँच शुरू कर दी। व्यक्ति ने बताया के श्री गुरु रविदास भवन में 2 प्रवासी व्यक्ति रहते हैं जो कि मजदूरी का काम करते हैं और इसके साथ-साथ भवन की देख-रेख भी करते हैं। दोनों शुक्रवार की रात को अपने कमरे में सोए हुए थे। राम कुमार नामक प्रवासी व्यक्ति रात को अचानक बाथरूम के लिए उठा तो उसने देखा कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रकाश वाले मेन हाल में तीन नकाबपोश व्यक्ति घूम रहे हैं।

उसने शोर मचाया तो उन्होंने उसे पकड़ कर उसे बाहर ले जाकर उससे मारपीट करनी शुरू कर दी। राम कुमार ने बड़ी मुश्किल से उनसे अपनी जान छुड़ाई और शोर मचाता रहा, जिसके कारण चोर अपने मिशन में कामयाब नहीं हो पाए। पुलिस अलग-अलग पहलुओं से जांच करते हुए श्री गुरु रविदास भवन में दाखिल हुए चोरों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है लेकिन अभी तक उनका कोई भी सुराग पुलिस के हाथ नहीं लगा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें