Punjab News : पेट्रोल पंपों पर लूटपाट की घटनाएं तो आपने देखी होंगी, लेकिन अब बदमाश नए तरीके से पेट्रोल पंप कर्मचारियों को निशाना बना रहे हैं। एक ताजा मामला नाभा के गणपति फिलिंग स्टेशन पर सामने आया है जहां बीती रात नाभा स्थित गणपति फिलिंग स्टेशन पर कार में पेट्रोल भरवाने आए व्यक्ति और उसके साथ बैठी महिला ने 3500 का पेट्रोल भरवाया और रफूचक्कर हो गए। बता दें पेट्रोल पाइप भी कार में ही था और गनीमत रही कि जब कार चालक ने कार दौड़ाई तो कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ, यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। ये पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। तस्वीरों में देखा सकता हैं कि पेट्रोल पंप अटेंडेंट कार ड्राइवर को भुगतान करने के लिए स्कैनर भी दे रहा है।
इस मौके पर गणपति फिलिंग स्टेशन के मैनेजर ने बताया कि बीती रात कार चालक और उसके साथ बैठी महिला ने 3500 रुपये का पेट्रोल डलवाया। उन्होंने स्कैनर मांगा कि स्कैन से ही हमें पैसे मिलेंगे, लेकिन जब पेट्रोल खत्म हो गया तो उन्होंने गाड़ी स्टार्ट की और रफूचक्कर हो गए। हमने इस बारे में पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई है।
ये भी पढ़ें: लश्कर-ए-तैयबा के सह-संस्थापक आमिर हमजा को मारी गोली, हालत गंभीर

