Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

खेतों में मिला 23 वर्षीय युवती का शव, 4 दिनों से थी लापता… इलाके में दहशत का माहौल

March 11, 2025

खेतों में मिला 23 वर्षीय युवती का शव, 4 दिनों से थी लापता… इलाके में दहशत का माहौल

पंजाब डेस्क: पंजाब के जीरकपुर से एक बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक 23 साल की लड़की चार दिन पहले अपने घर से लापता हो गई थी। वहीं आज यानी मंगलवार को लड़की का शव बनूर के पास खेतों में मिला है। जिसके बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। वहीं आज जब पुलिस को इस घटना की सुचना मिलते तो पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी। बता दें कि मृतक लड़की की पहचान मिताली के नाम से हुई है।

तिरपाल में लिपटा मिला युवती का शव

वहीं शव के मिलने के बाद लड़की के पिता जीरकपुर थाने पहुंचे, उन्होंने कहा कि मिताली की हत्या कर शव को खेतों में फेंक दिया गया था। उन्होंने आगे बताया कि 7 मार्च को उनकी बेटी को कार सवार चार युवकों ने अगवा कर लिया था। जिसके बाद हमने 8 मार्च को जीरकपुर थाने में शिकायत भी दर्ज कराई थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

आपको बता दें कि मिताली जीरकपुर की बादल कॉलोनी में रहती थी और एक निजी कंपनी में काम करती थी। वहीं, जीरकपुर पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पिता सोहन लाल ने बताया कि अगर पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लिया होता तो मताली आज जिंदा होती।

ये भी पढ़ें- चंडीगढ़ में CM मान ने 8वीं के टॉपर्स से की मुलाकात, भविष्य की सफलता के लिए दीं शुभकामनाएं

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें