लुधियाना: ताजपुर रोड स्थित विश्वकर्मा नगर में घर के अंदर दिव्यांग बुजुर्ग का शव मिला। घर के गेट पर ताला लगा था। बुजुर्ग की मौत के बाद जब बदबू आने लगी तो आसपास के लोगों ने पुलिस को इस संबंध में सूचना दी। थाना डिवीजन नंबर सात के एसएचओ भूपिंदर सिंह खुद मौके पर पहुंचे और उन्होंने घर के गेट का ताला तोड़ा। पुलिस ताला तोड़कर घर के अंदर गई तो वहां बुजुर्ग का शव पड़ा हुआ था जो की गर्मी के कारण सड़ने लगा था। एसएचओ भूपिंदर सिंह ने आसपास के लोगों से पूछताछ की तो मृत्तक की पहचान हुई। मृत्तक का नाम सरूप सिंह था और वह दिव्यांग था।
सरूप सिंह का एक बेटा है जो कि मानसिक तौर पर परेशान रहता है। उसकी पत्नी भी कई दिन पहले उससे लड़कर चले गई। आसपास के लोगों का कहना है कि घर में चार पांच दिन से ताला लगा हुआ था। दो तीन दिन से बदबू आ रही थी तो लोग एक दूसरे को पूछते रहे। अब जब ज्यादा बदबू आने लगी तो लोगों पड़ताल की तो पता चला कि सरूप सिंह कई दिन से नहीं दिखा। उनके गेट पर जाकर देखा तो अंदर लाश पड़ी थी। उसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। एसएचओ भूपिंदर सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मॉर्चरी में भेजे दिया है। मामले की जांच की जा रही है।
ये भी पढ़ें- नहीं रहे Doraemon कार्टून के डायरेक्टर त्सुतोमु शिबायामा, 84 साल की उम्र में हुआ निधन