Last Updated: October 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

पंजाब यूनिवर्सिटी में देखने को मिली बदमाशों की बदमाशी, गाड़ी पर किया पत्थरों से हमला, सवार युवक को आई चोटें

December 28, 2022

पंजाब यूनिवर्सिटी में देखने को मिली बदमाशों की बदमाशी, गाड़ी पर किया पत्थरों से हमला, सवार युवक को आई चोटें

चंडीगढ़: यू तो चंडीगढ़ को कायदे कानून की पालना करने वाले शहर के नाम से जाना जाता है लेकिन इन दिनों शहर में बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि वह आए दिन कोई न कोई वारदात को अंजाम देकर मौके से रफूचक्कर हो जाते हैं। चंडीगढ़ में आए दिन चोरी, मारपीट, लूट, हत्या जैसी वारदातें सामने आ रही है। ऐसा ही एक मामला पंजाब यूनिवर्सिटी कि परिसर में देखने को मिला। जहां पर स्विफ्ट गाड़ी में सवार युवकों पर एक एंडेवर गाड़ी में सवार 4 युवकों ने पत्थरों से हमला कर दिया और गाड़ी को तोड़फोड़ मौके से फरार हो गए। जिसके बाद शिकायतकर्ता ने इसकी शिकायत पुलिस को दी और देर रात पंजाब यूनिवर्सिटी परिसर में पुलिस भी मौके पर पहुंची और जायजा लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।

हैरानी की बात तो यह है कि पंजाब यूनिवर्सिटी के सभी गेट बंद कर दिए जाते हैं जबकि 2 गेटों से केवल आने जाने वालों की एंट्री होती है और वहां पर भी सिक्योरिटी गार्ड तैनात होते हैं। उसके बावजूद भी इंडेवर गाड़ी में सवार युवक हमला कर मौके से रफूचक्कर हो गए जबकि शिकायतकर्ता ने इंडेवर गाड़ी का नंबर भी पुलिस को दे दिया है।

Download करें दैनिक सवेरा Mobile App

For Android- https://play.google.com/store/apps/details?id=com.dainik.dainiksavera.dainiksavear

For Apple- https://apps.apple.com/in/app/dainik-savera-times/id1602225823

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें